मध्य प्रदेश

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान जारी, खमरिया मानपुर धीमे गति से मतदान

सिलवानी । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रायसेन जिले के विकासखंड सिलवानी प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, सिलवानी जनपद के ग्राम पंचायत उचेरा जमुनिया में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। शान्तिपूर्वक मतदान कराने के लिये पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। तो वही मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। मतदान केन्द्र खमरिया मानपुर 701 मतदाता है। 370 पुरूष और 331 महिला मतदाता है। 10 बजे तक मात्र 50 पुरुष और 43 महिला मतदाता ही अपने मत का उपयोग कर रहे पाए। मतदान केन्द्र के बाहर लंबी लाइन लगी है। पानी एवं बैठने की व्यवस्था नही है। मीडिया के पहुँचने पर फर्श बिछाकर बैठने और हेण्डपम्प से पानी का कंटेनर भरा गया।

Related Articles

Back to top button