क्राइम
शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी, कवेलु खपड़े अलग कर अंदर से खिड़की तोड़कर घटना को दिया अंजाम
12 बोरी गेंहू, 3 बोरी चावल हुआ चोरी
सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्राम मुआर की उचित मूल्य (राशन) की दुकान में चोरी 12 बोरी गेहूं, 3 बोरी चावल की चोरी हो गई। राशन की दुकान का पुरानी पंचायत भवन में अनाज रखा हुआ था।
जानकारी अनुसार शासकीय उचित मूल्य (राशन केन्द्र) दुकान मुआर दुकान कोड 3004014 संचालक सेल्समैन जया रघुवंशी, सहायक अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि बीती गुरुवार की रात 28 जुलाई को पुराने भवन में रखा अनाज गेंहू, चावल, रखा था कवेलु खपड़े अलग करके अंदर से खिड़की तोड़कर अनाज चोरी किया गया है। क्योंकि वहाँ पर कवेलु और खिड़की टूटी मिली है। सेल्समैन द्वारा सिलवानी पुलिस को सूचना दी गई है। एव पंचनामा बनाया गया है।


किराए के कमरों में चल रहीं दुकानें, छत से टपकता है बारिश का पानी, भीग जाते हैं गेहूं, चावल, शकर



