क्राइमदेश विदेश

सिलवानी में एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) पुलिस द्वारा कार्यवाही

सिलवानी । सिलवानी में एनआईए का छापा, जिले के सिलवानी नगर वार्ड 12 नूरपुरा में NIA (एनआईए) नईदिल्ली की टीम कर रही छापेमारी, 3-4 लोगों से थाना सिलवानी में नजरबंद कर जांच जारी, 3 लग्जरी प्राइवेट गाड़ी से आए अधिकारी, जांच टीम अभी कुछ बताने को तैयार नहीं, सुबह से हो रही जांच।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिलवानी में एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) पुलिस द्वारा 12 सदस्यीय नईदिल्ली की टीम ने जिला मुख्यालय से आई पुलिस की उपस्थिति में सिलवानी नगर के वार्ड नंबर 12 नूरपुरा में सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक छापामार कार्यवाही की गई। नूरपुरा में जुबेर पिता सफीक मंसूरी के निवास पर जो भोपाल के मदरसे में शिक्षा अध्ययन कर रहा है। जुबेर नाम का जो व्यक्ति है उसके घर पर एनआईए द्वारा घर की हर पहल पर बारीकी से जांच की गई वही एनआईए टीम मीडिया से बचते नजर आई। कुछ भी कहने से मीडिया से दूरी बना रही है ।
करीब 12 सदस्यीय टीम से जो नईदिल्ली से आई थी । घर की सघन तलाशी ली गई मोबाइल से लेकर सारी चीजों की छानबीन की गई । जुबेर के भाई नबेद पिता सफीक मंसूरी अभी सिलवानी थाने में बैठा कर एनआईए टीम पूछताछ की गई। एनआईए ने रविवार को देश के अनेक स्थानों पर आतंकवादियो से संलिप्त संदिग्धों पर छापामार कार्यवाही की जानकारी मिली है।
एनआईए भारत में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित एक संघीय जाँच एजेंसी है। यह केन्द्रीय आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में कार्य करती है।

Related Articles

Back to top button