मध्य प्रदेशहेल्थ
विश्व स्तनपान सप्ताह दिवस पर हुआ आयोजन
सिलवानी । ग्राम साईंखेड़ा में सोमवार को आँगनवाडी केन्द्र बाजार मोहल्ला में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत स्तनपान सप्ताह आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं को जन्म के तुरन्त बाद 1 घण्टे के भीतर बच्चों को स्तनपान करायें जाने हेतु चर्चा की गई। गर्भकाल से ही माताओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्है र्प्याप्त भोजन एवं पोषण आहार एवं अन्य पूरक आहार देना चाहिए। गर्भवती महिला एवं उपस्थित महिलाओं को स्तनपान से संबंधित व्याप्त भ्रांतियों का दूर करने का सहयोग किया गया। एवं तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा, विद्या रघुवंशी, अंकिता भार्गव, आशा शर्मा, मुन्नी बाई रघुवंशी, शांतिबाई साहू, रेखा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रही।



