मध्य प्रदेश

मकान गिरने से चार घायल, बीना नदी की डरावनी तस्वीर

रिपोर्टर : शरद शर्मा
बेगमगंज । बीना नदी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया इतनी भयानक पूर के साथ बीना नदी पिछले कई सालों से नही फैली जो कि इस साल देखने को मिल रही है।।
वही लगातार बारिश का दौर जारी है ऐसे में बेगमगंज के कुछ इलाकों में अब खतरा मंडराता दिख रहा है,
वही बेगमगंज से ज़्यादातर सड़क सम्पर्क टूट चुका है बेतहाशा बारिश और आंधी तूफान के चलते बेगमगंज में बिजली भी गुल हो गई है।
सागर भोपाल मार्ग गढ़ी के पास कई पेड़ भी आंधी तूफान के चलते गिर गए हैं जिससे वाहनो को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही ग्राम कोलुआ खेजड़ा में एक मकान गिरने से परिवार के चार लोग मकान में दब गए थे जिनमे दो बच्चे भी शामिल थे । जिन्हें 108 वाहन से शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया है सभी का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button