मध्य प्रदेश

गर्भवती महिला को खाट से कराना पड़ा नाला पार, भोपाल के मैनापुरा गाँव का मामला

भोपाल । एमपी की राजधानी भोपाल जिले के बैरसिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजूरिया कला के गांव मैनापुरा से झकझोर करने वाली तस्वीर सामने आई है जहाँ ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को उफनते नाले से खटिया पर लेटाकर प्रसव के लिए ले जाना पड़ा ।
महिला के ससुर राधेश्याम गुर्जर ने बताया कि आजादी के 75 बर्ष बाद भी मूलभूत सुविधा का अभाव है। हमारे गांव तक रोड़ नहीं है। कच्चा रास्ता है। जिस पर बारिश में कीचड़ रहतीं हैं। रास्ते में नाला है जिसमें स्टाफ डैम का पानी तेजी से आता है। उस नाले पर पुलिया भी नहीं है जिससे बारिश के समय बड़ी परेशानी होती है। रोड़ ओर पुलिया को लेकर ग्रामीण लगभग 20 बर्षो से शासन प्रशासन से मांग करतें आ रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। वही मूसलाधार बारिश में सोमवार को महिला को प्रसव कराने के लिए नजीराबाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी।
ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में एक गेट तोड़कर पाइपों का पुल बनाकर बमुश्किल से महिला को खटिया पर लेटाकर नाला पार करना पड़ा। अगर मौके पर ग्रामीण नहीं होते तो महिला को बचाना मुश्किल था।

Related Articles

Back to top button