कलेक्टर बोले चिंता ना करें सभी को मिलेगा मुआवजा : बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर दो दर्जन गांव के किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन जिला मुख्यालय पर बेतवा नदी किनारे बसे दो दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने पिछले दिनों बेतवा, कौड़ी नदी में आई बाढ़ के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई। जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। जिसके चलते विकासखंड साँची के दर्जनों गांवों के किसानों ने बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा और बीमा क्लेम की राशि देने की मांग को लेकर कलेक्टर अरविन्द दुबे को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में किसानों ने कहा कि बेतवा और कौड़ी नदी की बाढ़ से धान की 80 से लेकर 90 प्रतिशत फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सांची ब्लाक के जिन गांव में धान फसल को नुकसान हुआ है उनमें बेतवा, कोड़ी, तिजालपुर, सिहोरा, इमलिया सिलपुरी, सेवासनी, बड़ौदा, सालेरा, बागोद, वरोला, वराईखाश, , खामखेड़ा, रतनपुर गिरधारी मेढकी , बहैडियां, कटसारी, , विलोरी, पिपरिया, नागोरी, सांची, सरचम्पा, कमापार, धोबाखेड़ी, धनियाखेडी, चिरोली, मेहगांव, ताजपुर सूर पगनेश्वर कोड़ी, बारला, गिरवर, परवरिया, आरवरिया, पुरा मुंगावली कटारिया, माखनी, विलारा, अमरावद, माना, हरीनगर, बेरवाँ रमासिया, खजूरीखेड़ा, सिंहपुर, वीरपुरा, रंगपुरा केसरी 9 फरवरी मेड़ोरी नीमखेड़ा आदि गांव के किसानों का बेतवा में आई बाढ़ से धान फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है ।जिसे लेकर किसानों ने कलेक्टर अरविंद दुबे को लिखित ज्ञापन देते हुए उचित मुआवजा राशि एवं बीमा क्लेम की राशि देने की पुरजोर मांग की है।
किसान नेता बृजेंद्र बघेल ने कहा कि बेतवा कौड़ी नदी में आई बाढ़ के कारण 80 से लेकर 90% तक खरीफ की फसलों को 2 दर्जन से अधिक गांव में भारी नुकसान पहुंचा है ।हम फसलों की भरपाई करने मुआवजा राशि एवं बीमा क्लेम की मांग को लेकर कलेक्टर रायसेन को ज्ञापन देने आए हैं।
रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने सभी किसानों को बताया कि अधिकारियों पटवारियों द्वारा लगातार खेतों में जाकर सर्वे कार्य किया जा रहा है सभी को मुआवजे की राशि मिलेगी कोई किसान चिंता ना करें।



