मध्य प्रदेश

नवनिर्मित 132 केव्ही विधुत सबस्टेशन मुरवारी शुरू

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
ढीमरखेडा तहसील के अंतर्गत ग्राम मुरवारी में नवनिर्मित 132 केव्ही विधुत सबस्टेशन में सोमवार से विधुत आपूर्ति शुरू की गई। जिससे फिलहाल मुरवारी, दशरमन व सिलौडी क्षेत्र के ग्रामीणों व किसान उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश बागरी, दीपू बैरागी, उमेश पांडेय, राकेश त्रिपाठी, श्रीकान्त पटेल, कल्लू जैन, अशोक पटेल, सोनू दुबे, मनीष बागरी, संतोष विश्वकर्मा, विद्युत मंडल के सहायक यंत्री सुशांत सोनल, जूनियर इंजीनियर उइके उपस्थित रहे। सहायक यंत्री श्री सोनल के मुताबिक सबस्टेशन क्षेत्र में आने वाले अन्य गांवों में भी जल्द ही यहां से आपूर्ति शुरू की जाएगी। जिसके लिए विधुतीय कार्य जारी है। गौरतलब है शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के प्रयास पर शासन ने मुरवारी में 132 केव्ही सबस्टेशन को स्वीकृति दी थी। जिसके शुरू होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में हर्ष है। लोगों ने सांसद के प्रति आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button