मध्य प्रदेश

पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात और समस्याओं से कराया अवगत

रिपोर्टर : अशोक सोनी
रायसेन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को दोपहर उनके गृह ग्राम जैत पहुंचे । इस मौके पर जैत में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा निवारण शिविर में भी शामिल हुए । उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान,, विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, उनके भाई नरेंद्र सिंह चौहान मास्टर साहब विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी संघ के जिला अध्यक्ष रायसेन राहुल राठौर, चंद्रेश जोशी, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष शिवलाल यादव ने मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात की । उन्होंने रायसेन जिले की राजनीति और चहुमुंखी विकास कराए जाने को लेकर बिंदुवार चर्चा की की। साथ ही पांव पांव वाले भैया व मुख्यमंत्री चौहान रायसेन जिले का विकास बड़े स्तर पर कराया जाएगा।समस्या पर गंभीरता से अवगत लगाया जाएगा। उन्होंने रायसेन जिला मुख्यालय पर हुई चोरी के बारे में भी जानकारी ली। तो पत्रकार बोले कि पहले की तुलना में कुछ चोरियों की वारदातों में निश्चित तौर से कमी आई है।

Related Articles

Back to top button