मोनिया नृत्य मेला में पूर्व विधायक ने किया मोनियों का स्वागत
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज टप्पा के पिपलिया बिचोली स्थित टोरिया मंदिर पर लगातार 20 वर्षों से चल रही परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा एवं मोनिया नृत्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने उत्साह पूर्वक शामिल होकर पूजा अर्चना उपरांत मोहनिया नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने शामिल होकर गौरा मैया व गोवर्धन की पूजा अर्चना की। वहीं मोनियों का फूल माला व श्रीफल से स्वागत किया। क्षेत्रवासियों को दीपावली व भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वे ग्राम टेकापार पंडा स्थित गौशाला पहुंचे, जहां गौ माता की पूजा कर उन्हें चारा खिलाया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नत्थू सिंह खामखेड़ा, किसान मोर्चा के प्रदेश के महामंत्री कन्छेदीलाल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्ना राजा चांदोड़ा, बैजनाथसिंह यादव, दरयाब सिंह राजपूत, ओंकार सिंह राजपूत, अन्नू शुक्ला, भरत यादव, पन्नालाल अग्रवाल, राजेश नामदेव कुंडा, भोपाल सिंह राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी साथ थे ।



