स्वर्गीय मनोज ठाकुर के परिवार से मिले विधायक, दिखाई दरियादिली
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विगत दिनों नगर पालिका कर्मचारी एवं एसडीएम के वाहन चालक मनोज ठाकुर की बीमारी के चलते आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत उनके निवास पर पहुंचे और उनकी विधवा एवं माता से मुलाकात कर उन्हें ढाढंस बधांया तथा मृतक की पत्नी को नौकरी और सहायता राशि देने की घोषणा की।
स्वर्गीय मनोज ठाकुर का डेंगू से मौत होना बताया गया था मृतक के 4 बच्चे पत्नी और बुजुर्ग मां है। घटना और पूरी स्थिति की जानकारी मिलते ही विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत रविवार को उनके निवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की साथी उन्होंने परिवार को हर संभव मदद करने की आश्वासन भी दिया।
विधायक द्वारा दिए गए आश्वासन की जानकारी आमजन तक पहुंचते ही लोग उनके इस कार्य को सराहनीय बता रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मृतक घर में इकलौता था जो कि नगर पालिका परिषद में फायर ब्रिगेड चलाता था उसकी मौत के बाद घर का सहारा कोई नहीं था जिसको क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह राजपूत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए परिवार को सहायता राशि एवं मृतक की पत्नी को शासकीय नौकरी देने की घोषणा की साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाकर मृतक परिवार को हर संभव मदद करने के लिए निर्देशित भी किया।



