मध्य प्रदेश

बटेरा में ब्रिज पर पुलिस ने जनता से किया संवाद, हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने किया जागरूक

रिपोर्टर : कमल याज्ञवल्क्य
बरेली ।
सिलवानी क्षेत्र को नेशनल हाईवे क्रमांक 45 से जोड़ने वाला बटेरा ओवर ब्रिज काफी महत्वपूर्ण है और बरेली- खरगोन अंचल के लोगों को बम्हौरी- सिलवानी तथा रायसेन एवं सागर तरफ जाने के लिए यह रोड महत्वपूर्ण है। काफी यातायात रहने के कारण सड़क सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन बेहद जरुरी है। ऐसे में दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने के लिए बुधवार को बम्हौरी – सिलवानी को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले बटेरा ओवर ब्रिज पर पुलिस ने जनता से संवाद किया। संवाद करते हुए हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चलाने की अपील की। रायसेन जिले के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देश और बरेली एसडीओपी राजीव जांगले तथा बरेली थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू के निर्देशन में पुलिस सहायता केन्द्र खरगोन के प्रभारी एसडी भालेकर एवं आरक्षक कुलदीप रघुवंशी ने यहां पुलिस – जनता संवाद किया. पुलिस सहायता केन्द्र खरगोन के प्रभारी उपनिरीक्षक एसडी भालेकर ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि बरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में यह संवाद किया जा रहा है ताकि सड़क पर चलते हुए सभी सुरक्षित रहें. इसके लिए हेलमेट अति आवश्यक है. साथ ही यातायात के नियमों के पालन की अपील भी पुलिस द्वारा की गई. पुलिस सहायता केन्द्र खरगोन के इंचार्ज एसडी भालेकर ने कहा कि सभी दो पहिया वाहन चालक अभियान में सहयोग करें और अन्य वाहन चालकों को भी हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें इससे दुर्घटनाओं से तो दूरी बनी ही रहेगी साथ ही जीवन भी सुरक्षित रहेगा. पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सबके सहयोग से ही सबकी सुरक्षा होती है। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए सभी से सहयोग करने की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button