मध्य प्रदेश

उमरियापान पंचायत में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। मध्यप्रदेश के 67 वां स्थापना महोत्सव के अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी महा उत्सव कार्यक्रम के तहत महिला बाल विकास ढीमरखेड़ा द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत उमरिया पान में लाडली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह उपस्थिति एवं नगर के गणमान्य जनों की उपस्थिति में लालड़ी लक्ष्मीओं को फूल गुप्छ देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक मंजू मिश्रा ने उपस्थित अभिभावक गणमान्य जनों को बताया की मध्यप्रदेश शासन द्वारा लाडली लक्ष्मी उत्सव की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि लाडली बेटियों को 5 वीं से आठवीं में जाती है तो ₹2000, आठवीं से नवमी मैं जाती है तो ₹4000, दसवीं से 11वीं में जाती है तो ₹6000, एवं 12वीं क्लास मैं जाती है, ₹6000 हजार की सहायता राशि मध्य प्रदेश शासन द्वारा दी जाएगी । कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, सरपंच अटल ब्यौहार, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, सेक्टर पर्यवेक्षक मंजू मिश्रा, राजेश ब्यौहार, पत्रकार सतीश चौरसिया, सुनील चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, भल्लू पटेल, गोरेलाल चौरसिया, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, ऋषभ ब्यौहार, पंकज तिवारी, आशुतोष मिश्रा, बंटी पटेल, रामकुमार गड़ाड़ी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमंत्री चौरसिया, संगीता चौरसिया, अर्चना चौरसिया, भारती चौरसिया, सुभद्रा चौरसिया, मीना गुप्ता, शिवकुमारी शुक्ला, रजनी गंधा दहिया, सुमन बर्मन एवं सहायिका उषा बर्मन, दुर्गा बर्मन, सुनीता मेहरा, ममता चौरसिया, मंती सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button