एकल अभियान अंचल बरेली केंद्र सिलवानी की बैठक सिद्धेश्वरधाम मे हुई संपन्न
रिपोर्टर : दीपक सोनी, सिलवानी
सिलवानी। सेवा ही संगठन 2 के अन्तर्गत्त एकल अभियान अंचल बरेली केंद्र सिलवानी संच विक्रमगढ़ विद्यालय ग्राम मवई में सिद्धेश्वर धाम में कोरोना कर्फ्यू की बात अनलॉक में गुरुवार को अंचल समीक्षा बैठक हुई। जिसमें अंचल के अध्यक्ष मुकेश राय एवं नीरज जोशी संघ अध्यक्ष धनसिंह राय, मनोज चौकसे उपस्थित रहे ।
अंचल के प्रभारी मुकेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम एक विकराल महामारी से पूरा देश जूझ रहा है यह महामारी देश ही नहीं पूरे विश्व में एक अस्थिरता पैदा कर दी है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पूरी सूझबूझ से देश को इस महामारी से धीरे-धीरे करके निकालने का प्रयास किया है वही हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कड़ी मेहनत करके प्रदेश को इस महामारी से धीरे धीरे निकाल रहे हैं हमको भी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है लोगों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता लानी है खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन के प्रति जो भ्रम पैदा हो गया है उस भ्रम खत्म करके सही जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मास्क लगाना, बार बार साबुन से हाथ धोना यह सब की जानकारी हम सबको मिलकर सभी ग्रामीण भाई बहनों माताओं तक पहुंचानी है। आगे कहा कि जागरूकता ही इस महामारी से हमको बचा सकती है।
बैठक के उपरांत मुकेश राय द्वारा ग्रामीणवासियों को माक्स एवं फ्लेक्स एवं पम्पलेट का वितरण किया गया। हम सुरक्षित रहेंगे, तो हमारा घर सुरक्षित रहेगा। घर सुरक्षित रहेगा, तो हमारा गांव सुरक्षित रहेगा । गांव सुरक्षित रहेगा, तो हमारा प्रदेश और देश सुरक्षित रहेगा । और हम इस महामारी को हरा देंगे। इस बैठक में अंचल से रामविलास, नारायणसिंह ठाकुर, रघुवीर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।




