पार्षद की हत्या, शराब के नशे में दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, थाने के सामने किया चक्काजाम
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर शहर में पार्षद की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पार्षद की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि दोस्तों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद नगर निगम में शोक का माहौल है, वहीं अन्य निगम के पार्षद भी जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
मृतक नगर निगम के वार्ड तीन केटोंनमेंट एरिया के पार्षद शैलू कुशवाह था। बताया जाता है कि उसके दोस्तों ने देर रात तक शराब पार्टी की थी। दोस्तों ने ही पार्टी में शराब के नशे में उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या किस बात को लेकर की गई है इसका पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शराब के नशे में घटना होना माना जा रहा है।
मुरार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकता है।
पार्षद शैलू कुशवाहा की हत्या से आक्रोशित परिजनों और पड़ोसियों ने मुरार थाने का घेराव कर दिया। मुरार थाने के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया है। विवाह वर्षगांठ की रात पार्षद शैलू की हत्या हुई है। दोस्तों ने पार्टी में शराब पिलाने के बाद हत्या कर दी। सिर पर सरिए से गंभीर वार किया गया। बदमाशों ने पैरों को भी तोड़ा है।



