खेल

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के जागरूकता अभियान के तहत सिलवानी में डेमो और बेसिक ज्ञान

सिलवानी । हॉकी इंडिया द्वारा भुवनेश्वर राउरकेला ‌ उड़ीसा में आयोजित होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के जागरूकता अभियान अंतर्गत बुधवार को हॉकी इंडिया दिल्ली की उपस्थिति में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी छात्राओं द्वारा हॉकी का डेमो किया गया और मैच भी खेला गया। स्कूल के बच्चे को बेसिक हाँकी खेल के बारे में बताया गया । हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और इसको बढ़ावा देना है किसी के अंतर्गत छात्राओं को टी-शर्ट प्रदान की गई ।
इस अवसर पर हॉकी इंडिया दिल्ली से वरूण जी एवं सौरभ जी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, सोनल नामदेव प्राचार्य, नरेंद्र रघुवंशी बीआरसीसी, गोविंद नामदेव बीएसई, शिक्षक आजाद राय, राघवेंद्र दुबे, खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक, कमलेश जाटव, आरिफ खान, आरती कनौजिया और सभी छात्र छात्राएं भी मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button