शक्ति केंद्रों पर होने वाली बैठको को लेकर भाजपा मंडल की बैठक सम्पन्न
रिपोर्टर : शरद चौरसिया
सोहागपुर । भाजपा मंडल सोहागपुर के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिसमे समस्त शक्ति केंद्रों पर होने वाली बैठक के बारे में चर्चा की गई।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुचारू रूप से कराने सोहागपुर विधान सभा की बैठक आयोजित की गई । जिसमें जिला महामंत्री महिला मोर्चा ममता नागवंशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, जनपद उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, जिला मंत्री सुधा श्रीवास, संध्या नागवंशी, संगीता साहू महामंत्री, कमला सुर्यवंशी मोर्चा सदस्य, पार्वती शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, संगीता साहू महामंत्री, पुष्पा वर्मा जिला उपाध्यक्ष, निक्की सूर्यवंशी मंडल महामंत्री, नीरज मालवीय युवा मोर्चा मंडल मंत्री, मुकेश नायक अ.जा. मोर्चा अध्यक्ष, सविता चौरसिया महिला मोर्चा अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह राजपूत किसान मोर्चा अध्यक्ष, रवि उईके अ.ज.जा मोर्चा अध्यक्ष, नर्मदा प्रसाद कुशवाहा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष, शाबीर शाह अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, संजीव शर्मा उपाध्यक्ष मंडल, अनिल रघुवंशी भाजपा शो.मि.वि विधानसभा प्रभारी, पंकज बेलवंशी भाजपा शो.मि.वि मंडल प्रभारी सोहागपुर आदि सभी उपस्थित रहे।



