शिक्षक शासकीय शालाओं में विद्यार्थियो की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जावे – एसके उपाध्याय
जिला परियोजना समंवयक ने समीक्षा बैठक में की कार्यो की समीक्षा
सिलवानी । प्रत्येक शाला में सभी शिक्षक प्रत्येक गतिविधि को बारीकी से समय सीमा में पूर्ण करावे । शिक्षक अपने शैक्षणिक कार्य के साथ ही विभाग की योजनाओं को भी गंभीरता के साथ क्रियांवयन में अपनी सहभागिता कर्तव्य निष्ठा के साथ दर्ज करा कर कार्य को पूर्ण करे। यह उद्गार जिला परियोजना समंवयक एसके उपाध्याय ने बिकास खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में व्यक्त किए।
बैठक जनपद शिक्षा केंद्र सिलवानी के सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला सहायक परियोजना समंवयक एनके शर्मा, विनीत दीक्षित व जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान रायसेन से मनोहर राजपूत भी मौजूद रहे। एसके उपाध्याय ने कहा कि जन शिक्षक शालाओं में दो घंटे रुक कर प्रत्येक गतिविधियो का सामने रह कर संचालन करावे व कार्य में सहयोग करें। उन्होने कहा कि शिक्षक यह सुनिष्चित करें कि शालाओं में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति हो । ताकि विद्यार्थी शिक्षा अध्ययन करते हुए कोर्स को पूर्ण कर सके। इसके अतिरिक्त प्रत्येक शाखा अनुसार फाईल भी तैयार की जावे। तैयार की गई फाईल में प्रत्येक पत्र संधारित किया जावे। हाजरी एप पर शिक्षक स्वयं व छात्रों की उपस्थिति दर्ज करें। यहां पर जिला सहायक परियोजना समंवयक एनके शर्मा ने बताया कि प्रत्येक शिक्षक नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति अतंर्गत आधार भूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) को गंभीरता से ले तथा प्रत्येक सप्ताह की गतिविधियो को पूर्ण जिम्मेदारी से तय समय सीमा में पूर्ण करे। बैठक में मौजूद बीएसी व जन षिक्षको को अनेक प्रकार के टिप्स व निर्देष अधिकारियों के द्वारा दिए गए।



