मध्य प्रदेशराजनीति

ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले हुए यूरिया संकट को लेकर धरना प्रदर्शन से राजपूत समाज मे नाराजगी

किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखलेश राजपूत की नाराजगी
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा

उदयपुरा । सोमवार को गांधी चबूतरा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा किसानों की समस्याओ को लेकर यूरिया संकट और किसानों के साथ हो रहे छलावे को लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल भी शामिल हुए । धरना प्रदर्शन के बाद तहसीलदार शत्रुहन सिंह चौहान को ज्ञापन दिया गया ।कार्यक्रम के बाद उक्त कार्यक्रम की खबरे समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर खवरो का प्रकाशन हुआ लेकिन कांग्रेस द्वारा जारी की गई प्रेस नोट में राजपूत समाज की उपेक्षा की गई बाकी सभी वर्गों को स्थान दिया गया। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखलेश सिंह राजपूत ने नाराजगी दर्ज करते हुए बताया की वह कई वर्षों से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता है और बीजेपी सरकार रहे हुए भी लगातार संघर्ष कर रहे है उनके साथ राजपूत समाज के कई सामाजिक बंधु उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता है सोमवार को हुए आंदोलन में प्रेस नोट में न तो किसान कांग्रेस को कोई स्थान दिया गया न ही राजपूत वर्ग के कार्यकर्ताओं को आने वाले कांग्रेस कार्यक्रम से अव उनकी दूरी रहेगी ।

Related Articles

Back to top button