पुलिस स्मृति दिवस पर हुई खेल प्रतियोगिता में पचपेड़ी टीम विजेता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया, उमरिया पान
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में 21 अक्टूबर से आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष में आज उमरियापान अंधेरी बाग स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें उमरियापान एवं पचपेड़ी की टीम के बीच सीधा मुकाबला हुआ। जिसमें पचपेड़ी की टीम विजेता घोषित हुई । उमरियापान थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया की पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उमरियापान एवं पचपेड़ी के युवा खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें उमरियापान को हरा कर पचपेड़ी टीम को विजेता घोषित की गई। थाना प्रभारी ने युवा खिलाड़ियों से पुलिस भर्ती में शामिल होने का उत्साह वर्धन किया। इस प्रतियोगिता में उमरियापान के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में एसआई अवध भूषण, मान सिंह मार्को, एव सिद्धार्थ दीक्षित , अनूप मिश्रा आदि क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।




