मध्य प्रदेश
आंगनवाड़ी में बच्चो के भोजन में निकला मांस का टुकड़ा, एसडीएम पहुंचे
रायसेन । रायसेन नगर के वार्ड नंबर 3 की आंगनवाड़ी में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन में मांस का टुकड़ा निकलने से बच्चों ने भोजन का बहिष्कार किया । परिवार जनों ने जताया विरोध बच्चे आंगनबाड़ी छोड़कर चले गए । मंगलवार को बच्चो को खीर पुड़ी मिलना चाहिए। मामले की जानकारी मिलते ही रायसेन के एसडीएम एलके खरे मौके पर पहुंचे। पंचनामा बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिए।





