शांति समिति की हुई बैठक, शांति पूर्ण त्योहार मनाने का आग्रह
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। पुलिस थाना साईंखेड़ा में आने वाले होली के त्यौहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें थाना प्रभारी गौरव नेमा ने लोगों को बताया कि आने वाले होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए लोग शराब पीकर गली चौराहे में आतंक ना करें नगर में जो भी असामाजिक गतिविधियां हो रही हैं तुरंत पुलिस थाने को सूचना दें जिस स्थान पर होलिका दहन है वहां शांति का माहौल बनाएं उपस्थित लोगों ने नगर परिषद सीएमओ राजेंद्र शर्मा से भी मांग की इस समय रोड पर भारी धूल हो रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है कुछ दिन पूर्व सड़क पर नगर परिषद द्वारा पानी डलवाया जाता था वह बंद हो गया उसको फिर से चालू करवाएं एवं डीजे मालिकों को भी समझाईस दी की परीक्षा को देखते हुए रात 10 के बाद डीजे ना चलाएं और होली पर्व पर शालीनता से डीजे का उपयोग करें जिससे छात्रों को पढ़ने में व्यवधान ना हो उपस्थित लोगों ने भी अपनी समस्याएं नगर परिषद सीएमओ एवं थाना प्रभारी को बताएं जिसको हल करने का आश्वासन दिया।
बैठक में गौरीशंकर खेमरिया, सुरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह राजपूत, पत्रकार कमलेश अवधिया, अजीत शुक्ला, शिवांश दुबे, सरपंच मलखान सिंह, अजय द्विवेदी, सरपंच राजेश पटेल, रंजीत सिंह तोमर, फूलसिंह यादव, हनीफ खान, सुरेंद्र सिंह राजपूत, संतोष अवधिया, गुरु भदोरिया, पुलिस थाना से एएसआई परमार, धाकड़ सहित नगर परिषद से अनेक कर्मचारी एवं नगर के अनेक गणमान्य वरिष्ठ लोग उपस्थित हुए।



