SDM ने ग्रामीणों के सामने सचिव को जड़ा थप्पड़, सचिव ने दी आत्मदाह करने की चेतावनी
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
विदिशा। विदिशा जिले की जनपद पंचायत लटेरी को मसूढी पंचायत के सचिव जगदीश धाकड़ ने लटेरी एसडीएम हर्षल चौधरी पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। सचिव ने अधिकारियों से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत मसूढ़ी के सचिव जगदीश धाकड़ ने बताया कि 7 मार्च को लटेरी एसडीएम ने एक शिकायत की जांच के दौरान मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज की। सचिव का आरोप है कि ग्राम वासियों के सामने एसडीएम ने उसके साथ मारपीट कर मानसिक रूप से परेशान किया। जिससे मैं आहत हूं। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी के ऑफिस में आत्मदाह करूंगा।
कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
वहीं इस मामले के बाद संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी कार्य बंद हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों ने एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तब कार्रवाई नहीं की जाती तब तक वो काम पर नहीं लौटेंगे।



