मध्य प्रदेश

MP Board Exam: परीक्षा में गड़बड़ी, प्रतापगढ़ केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष निलंबित

रायसेन | माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान सिलवानी तहसील के प्रतापगढ़ के केंद्र पर गड़बड़ी मिलने पर केंद्राध्यक्ष रमाशंकर अहिरवार और सहायक केंद्राध्यक्ष निर्भय सिंह भवेदी को तत्काल प्रभाव से हटाने के बाद देर रात निलंबित कर दिया गया है, उनके स्थान पर शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सिलवानी के रामकुमार राय को नया केंद्राध्यक्ष बनाया गया है, जबकि इसी स्कूल के कमलेश कुमार सिरयाम को सहायक केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के संचालन को लेकर शिक्षा मंडल में शिकायत हुई थी। इस शिकायत के बाद मंडल के आदेश पर केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है, उनके स्थान पर नए केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button