हाकी खिलाड़ी कुमारी सोनिया कुमरे को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
रिपोर्टर : रामभरोस विश्वकर्मा
मंडीदीप । रायसेन जिले की उभरती हुई हॉकी खेल प्रतिभा कुमारी सोनिया कुमरे राशि रुपये 50,000 की खेलवृत्ति से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कमलों से सम्मानित किया गया।
रायसेन जिले के मंडीदीप की निवासी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की रजत पदक विजेता, जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता खेलो इंडिया राष्ट्रीय हॉकी लीग की स्वर्ण पदक विजेता, सम्भावित भारतीय जूनियर हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता एवं नीदरलैंड व बेल्जियम के एक्सपोजर टूर इस वर्ष करने वाली कुमारी सोनिया कुमरे को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में अपने खेल को आगे बढ़ाने के लिए राशि रुपया 50,000/- की खेलवृत्ति से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं मा. खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोनिया के वर्तमान कोच परमजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सोनिया के प्रथम कोच प्रहलाद राठौर जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष रिजवान अली, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी उपस्थित थे।



