मध्य प्रदेश
वर्ष प्रतिपदा पर बैंड बाजों के साथ निकाली यात्रा
सिलवानी । बुधवार को ग्राम सियरमऊ में सरस्वती शिशु मंदिर एवं बिरसा मुंडा जनजाति छात्रावास हिंदू नववर्ष वर्ष प्रतिपदा धूमधाम से मनाया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर से बैंड बाजों के साथ हाथो में भगवा ध्वज लेकर रैली प्रारंभ हनुमान मंदिर, बस स्टैंड से शुरू होकर पूरे ग्राम में भ्रमण कर पुन: विद्यालय में समापन किया गया। रैली में सम्मिलित विद्यार्थियो ने तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई।
इस अवसर पर अरविंद शुक्ला, सुदीप खरे, अर्जुन यादव, बलिराम उइके, नितिनराज ककोड़िया, नीतू विश्वकर्मा, रश्मि लोधी आदि उपस्थित रहे।



