धार्मिक
शक्ति की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
सिलवानी । चैत्र नवरात्र के चौथे दिन जहां श्रद्धालुओं की भीड़ देवी मंदिरो में बढ़ रही है वहीं लोग शक्ति की भक्ति में लगातार ही लीन हो गए हैं। सुबह से ही नगर के देवी मंदिरों में महिलाओं एवं पुरूषों की भीड़ जल चढ़ाने के लिए जहां पहुंच जाती है वहीं शाम को महिलाएं दीपक जलाने के लिए देवी मंदिरों में पहुंच रही हैं इसके अलावा भक्तजनों द्वारा नवरात्रि के पर्व पर उपवास रखकर अपने-अपने तरीके से मां देवी की आराधना की जा रही है। बड़ी देवी मंदिर में चल रहे अखंड संकीर्तन में भी लोग भाग ले कर धर्म लाभ ले रहे हैं।
नगर में कई स्थानों पर जवारे घट की स्थापना कर नव दिवसीय साधना की जा रही है।



