श्री बागेश्वर धाम के डुमना एयरपोर्ट पर भव्य अभिनंदन, गूंजा जय श्रीराम का नाम
ब्यूरो प्रमुख : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिला में श्री बागेश्वर धाम सरकार ने जैसे ही इस धरती पर कदम रखते ही कहा जय नरमदा माई की। विशेष विमान से जबलपुर पहुंचे श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज का हर्ष तिवारी, अमन तिवारी, रोहित तिवारी, सत्येंद्र पटेल सहित अन्य ने स्वागत किया। दुमना से महाराज श्री विश्राम स्थल की ओर रवाना हुए। शाम चार बजे वे भागवत पूजन के बाद कथा की ज्ञान गंगा प्रवाहित करेंगे। कथा पंडाल में सुबह से ही भक्तो श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। कथा विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद सायं चार बजे से प्रारंभ होगी कथा ।
दोपहर 2 बजे के दौरान
उत्सवों की नगरी में खिलते फूलों जैसे हुई फ़िजा
संस्कारधानी के आंगन में पधारे आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
डुमना एयरपोर्ट पर भव्य अभिनंदन, बागेश्वर धाम शास्त्रीय की एक झलक पाने पहुंचे डुमना पहुंचे ।
संस्कारधानी जबलपुर की पावन धरा एक बार फिर धन्य हो गई…। अश्वमेघ यज्ञ और गजरथ महोत्सव जैसे महाआयोजनों की साक्षी पुण्यभूमि पर बागेश्वरधाम के आचार्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पावन जैसे ही पड़े, संपूर्ण संस्कारधानी में उनकी जय-जयकार गूंज उठी। असंख्य भक्तों ने पलकें बिछाकर भावपूर्ण अभिनंदन कर संतों के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने स्वर्णिम परंपरा को और सबल बना दिया।
ऐसा रहा अविस्मरणीय नजारा-
डुमना एयरपोर्ट पर ही शास्त्री जी का भावपूर्ण स्वागत वंदन क्षेत्रीय विधायक सुशील इंदू तिवारी, धर्म पत्नी माया तिवारी सहित गणमान्य नागरिकों ने किया।
श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करते हुए जय-जयकार लगाई । शहर पहुंचने वाले मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने स्वागत मंच सजाए थे। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाई। जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की चाक चौबंद व्यवस्था रही ।

