मध्य प्रदेश

बिना उद्योग गौरझामर क्षेत्र का उद्धार नहीं, बेरोजगारों बेकारों की फौज बड़ी

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । ऊंट के मुंह में जीरा के समान शासकीय नौकरियां निकलने व भर्ती होने के कारण आज हजारों लाखों की संख्या में शिक्षित युवा वर्ग बेकारी बेरोजगारी के शिकार हैं इनके उद्धार, आजीविका के लिए शासन ने आज तक कोई भी कारगर उपाय बड़े-बड़े उद्योग व्यापार-व्यवसाय स्वरोजगार कुटीर उद्योग के रूप में नहीं किए यहां बता दें कि कांग्रेस के शासनकाल में उद्योग विभाग द्वारा बेकारों बेरोजगारों की खोजबीन कर उन्हें घर-घर जाकर रोजगार मुहैया कराने बैंक लोन दिलाने आदि की कार्यवाही की जाती थी यही नहीं कांग्रेस द्वारा समय -समय पर ब्लॉक व पंचायत स्तर पर हाट बाजार के दिन शिविर लगाकर रोजगार देने की मुहिम चलाई जाती थी जिससे हजारों हजार बेरोजगारों को रोजगार मिला हुआ था। मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी शिवराज सिंह सरकार द्वारा आज तक ऐसा कोई भी अभियान या शिविर नहीं लगाए गए जिससे बेरोजगारों को रोजगार नौकरियां मुहैया कराने हेतु प्रयास किए गए हो । बता दें कि पूर्व में जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषणा की गई थी कि उनकी सरकार आते ही एक परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी देंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार आते ही अपने दिए गए वायदों को शिवराज सरकार भूल गई अपने वादों को पूरा नहीं करने वाली भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सिंह सरकार में आज बेरोजगारी बेकारी चरम पर है आम जनता का तो अब यही कहना है कि यह सरकार रोजगार देने में असफल सरकार है।

Related Articles

Back to top button