राजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर गौरझामर में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

आतिशबाजी कर मिठाई बांटी व एक दूसरे को दी बधाइयां
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर ।
भारतीय जनता पार्टी की कांग्रेस मुक्त भारत की घटिया असंवैधानिक सोच को धता बताते हुए कर्नाटक की जनता ने करारा जवाब देते हुए कांग्रेस को अभूतपूर्व व ऐतिहासिक जीत दिलाई है दक्षिण से मिली कांग्रेस को प्रचंड जीत व जीत के इस सिलसिले को आगामी मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए गौरझामर सहित आसपास के सभी ग्रामीण अंचलों के कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में अपार खुशी देखी गई कांग्रेसियों ने इस अवसर पर जीत की खुशी में नारेबाजी करते हुए जय कांग्रेस विजय कांग्रेस जय सियाराम के बीच गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला पटाखे फोड़े मिठाईयां बांटी व एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई व शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर खुशी का इजहार करने वालों में पवन सिंह लोधी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व जनपद सदस्य अशोक सोनी, राजेंद्र तिवारी, राहुल खटीक, कुंदनलाल चौरसिया, डॉ वीरेंद्र सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ सागर बद्री शर्मा, मोहन सेन, प्रिंस शर्मा, रविंद्र भाटिया, विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस विवेक जैन गुगवारा, नीलेश जैन, हरिशंकर सिंह राजपूत, वहीद खान, राजा बाबू ठाकुर, धर्मेंद्र लखेरा, सुरेंद्र राय, मलखान सिंह लोधी, मंडलम अध्यक्ष फिरतु अहिरवार, सेक्टर उपाध्यक्ष बाबू लोधी, मनोहर पटेल, नगर अध्यक्ष हल्लू अहिरबार, राजू रैकवार, हिमाचल लोधी सुरखी आदि प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button