पानी के लिए हाहाकार, रात 2 बजे से महिलाओं की लगती है लाइन
देवरी के बेरखेड़ी का मामला
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । मध्य प्रदेश सरकार को नल जल योजना में राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है मतलब सरकारी कागजों में मध्य प्रदेश के गांव से लेकर शहर तक हर घर में नल है और नल में जल है। सीधी बात यह हैं कि सरकारी कागजों में मध्य प्रदेश के हर घर में पीने का पानी मिल रहा है लेकिन रायसेन जिले की तहसील देवरी की ग्राम पंचायत बेरखेड़ी में ग्रामवासी पानी की एक-एक बूंद बूंद को तरस रहे हैं हालात यह है कि ग्राम में एक ही नलकूप है जो गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर है जिससे महिलाएं रात भर सो नहीं पाती क्योंकि नलकूप पर लाइन लगाकर पानी मिलता है इसलिए महिलाएं रात्रि में नलकूप पर पहुंचकर अपने नंबर का इंतजार करती है तब जाकर पानी मिलता है जिससे महिलाएं घर गृहस्थी के अन्य कार्य नहीं कर पा रही हैं लगभग 1200 सौ आबादी वाले इस ग्राम में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कमाल की बात तो यह है कि ग्राम बेरखेड़ी में पानी की टंकी ही नहीं है और ठेकेदार ने सड़क खोदकर पाइपलाइन बिछा दी वह भी अधूरी पड़ी हुई है पाइप कहीं सड़क पर तो कहीं सड़क के ऊपर पड़ा है तथा नल कनेक्शन के लिए शटर भी बिछाई गई है जो बाइयाद पड़ी दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पाइप बिछाने का काम लगभग 6 महीने पहले किया गया था लेकिन आज दिनांक तक कार्य पूरा नहीं हुआ है तथा ठेकेदार बीच में ही काम अधूरा छोड़ कर भाग गया उससे कई बार संपर्क किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी जिसका पलास्टर भी नही किया गया जिसमें सड़क पर बड़े-बडे गड्ढे हो गए हैं जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे बच्चे वा महिलाएं गिरकर घायल हो रहे है तथा बरसात के मौसम में कोई बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।



