टीवी रोगियों की पहचान जांच और उपचार हेतु दी एम्बुलेंस दो साल से खा रही धूल
हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और
रिपोर्टर : राकेश जैन
रायसेन । एक कहावत तो सुनी होगी हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और यह कहावत रायसेन जिले में चरितार्थ हो रही है ।
मध्य प्रदेश सरकार का एक नारा था की पूरे प्रदेश से क्षय रोग को जड़ से खत्म किया जाएगा लेकिन रायसेन जिले मैं ही सरकार की इस मंशा को पलीता लगाया जा रहा है।
सरकार द्वारा टीवी रोगियों की पहचान जांच और उपचार हेतु एक सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थी। यह एंबुलेंस बरेली क्षेत्र के लिए दी गई थी जिससे कि वहां के आसपास के गांव में जाकर टीवी रोगियों का इलाज किया जा सके लेकिन सूत्र बताते हैं पिछले 2 साल से वह एंबुलेंस बरेली हॉस्पिटल में ही खड़ी हुई है टीवी विभाग से जुड़े एक कर्मचारी ने ऑफ द कैमरा बताया कि उस एंबुलेंस के डीजल एवं ड्राइवर का भुगतान हर महीने किया जा रहा है हमने उस कर्मचारी की बात को परखने के लिए जब डीएचओ यशपाल बालियान से मिले तो उन्होंने इस बात को माना कि एक एंबुलेंस बरेली को दी गई है लेकिन बजट की कमी के चलते उसका उपयोग नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि हमने अभी 1 माह का डीजल एवं ड्राइवर की सेलरी हेतु सीबीएमओ बरेली को राशि प्रदान की है अब बह उसका उपयोग क्यों नहीं कर रहे हैं जानकारी लेकर बताएंगे।



