मूंग खरीदी में बिलंब को कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी 12 जून को शुरू होना थी लेकिन आज दिनांक तक मूंग की खरीदी नहीं हो सकी है जिससे किसान अपनी मूंग को औने पौने दामों पर बेचने पर मजबूर है । वही आगामी धान की फसल को देखते हुए किसान अपनी मूंग को कम दामों पर बेच रहा है जिससे कि किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान हो रहा है। किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि बारिश शुरू होने पर मूंग में नमी आ जाएगी और इस बहाने सरकार किसानों की मूंग को रिजेक्ट करेगी। हालांकि सिलाइट बुक हो चुकी है और वेयरहाउसों में तोल कांटे का पूजन भी हो चुका है भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने तहसील प्रांगण में 4 घंटे का धरना प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए तहसीलदार द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के संभागीय अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्रसिंह, जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष एवं किसान नेता संतोष रघुवंशी, परसोत्तम रघु, चोखेलाल, महिपाल मंगोलिया, सुरेंद्र राजपूत, जीतेंद्र राय, बबलू रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी, संतोष खरे, दुर्गेश तिवारी, गुड्डू भैया पटेल, गोविंद रघु, बृजेश बालोटिया आदि किसान मौजूद थे।
एडवोकेट मुकेश शर्मा ने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते आज किसान मूंग की फसल ओने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं मूंग खरीदी जल्द प्रारंभ ना होने पर किसान यूनियन आंदोलन करेगा। ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मूंग खरीदी में विलंब होने के कारण नमी आ जाएगी और किसानों की मूंग को रिजेक्ट किया जाएगा मूंग खरीदी जल्दी प्रारंभ हो नहीं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।



