मध्य प्रदेश

बरेली पुलिस ने किया गुमशुदा व उसके नाबलिक भाई बहन को मथुरा से दस्तयाब

रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । 3 जुलाई 2023 को फरियादी सुरेश पिता सुदंर वंशकार निवासी बागपिपरिया ने रिपोर्ट किया कि मेरी लडकी खुशबू उम्र 18 साल मेरे लडके नाबालिग उम्र 8 साल और लडकी नाबालिग उम्र 6 साल को ड्रेस दिलाने स्कूल लेकर गई थी । खुशबू ने मेरे मोबाइल पर 2.30 बजे फोन लगाकर बताया कि मैं छोटे भाई बहन को लेकर बृन्दावन घूमने जा रही हूं । जिसकी रिपोर्ट पर गुम इंसान क्र. 66/23 कायम कर जांच में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तीनों गुमशुदा बालक, बालिकाओ की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बाड़ी अमित मेश्राम एवं थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक आशीष सप्रे द्वारा पुलिस टीम गठित मथुरा, वृन्दावन उ.प्र. रवाना गई थी ।
दौराने जांच गुमशुदा खुशबू के द्वारा घर में कई दिनो से वृन्दावन घूमने जाने तथा जाने से पहले भी अपने पिता को फोन कर वृन्दावन जाने का बोलने के आधार प्रआर प्रेमसिंह राजपूत थाना बरेली व उसके पिता सुरेश को साथ लेकर वृन्दावन पहुंचे। बालिका व बच्चो को वृन्दावन, मथुरा में पागल बाबा आश्रम, प्रेम बाटिका, गोपाल आश्रम, कृष्ण जन्मभूमि, प्रेंम मंदिर, में तलाश किया, गुमशुदा व उसके भाई बहन की लगातार तलाश करने के दौरान व सायबर सेल की मदद से बालिका व उसके छोटेभाई, बहन को मथुरा रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिले । गुमशुदा खुशबू व उसके भाई बहन को दस्तयाब किया गया ।
गुमशुदा की दस्तयाबी में थाना प्रभारी आशीष सप्रे, प्रआर प्रेमसिंह राजपूत, सउनि सुरेन्द्र सिंह (साईबर सेल), आरक्षक मुकेश पटेल, आरक्षक नारायण भार्गव की विशेष भूमिका रही है । पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम देने की घोषणा की गई ।

Related Articles

Back to top button