पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने किया जनसम्पर्क, ग्रामीणों ने कहा 15 दिन से बिजली नही
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बनवार क्षेत्र के ग्राम गोलापट्टी, खेड़ार,पटी नंदलाल, करके हरदुआ, मानगढ़, मनगुआ मानगढ़, घुटकुआ में जनसपंर्क किया एवं कांग्रेस पार्टी के नारी सम्मान योजना के फार्म भरकर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये, घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये बिजली बिल 200 यूनिट हाफ 100 यूनिट माफ, किसानों की कर्जमाफी, वृद्धा पेंशन 1000 की जाएगी यह कमलनाथ जी का वचन दिया है पांच वचन का कांग्रेस की सरकार बनते ही तत्काल प्रभाव से किया जाएगा, एवं ग्राम खेडार में 63 एचपी का ट्रांसफार्मर खराब है एवं ग्राम करके हरदुआ में विभाग द्वारा पिछले 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर ले गए है लेकिन आज दिनांक तक नही रखा गया जिस पर पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने तत्काल ही डी.ई सोनी को अवगत कराया उन्होंने आश्वासन दिया 2-3 दिन के अन्दर रख दिया जाएगा ।
दौरा कार्यक्रम में केशव राय, वीरेंद्र सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह मंडलम अध्यक्ष, पन्नालाल तिवारी, प्रवेश यादव, कैलाश राय, मुन्ना रैकवार आदि समस्त ग्रामवासियों सहित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।



