क्राइम

नाबालिक आदिवासी छात्रा के लड़के ने की छेड़छाड़ और अपहरण, हिन्दू संगठनों ने दिया ज्ञापन, कार्यवाही की मांग

नाबालिक छात्रा का पीछा कर जबरन बाइक पर बैठाया जबलपुर ले रहा था मुस्लिम युवक,
पाटन में बस स्टैंड पर छात्रा को एक परिचित ने देख लिया परिजनों को दी सूचना सुबह थाने में केस दर्ज
हिन्दू संग़ठनों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन आरोपी के घरो पर बुलडोजर चलाने की मांग की

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में मनचलों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस कार्यवाही नहीं होने से उनकी हिम्मत लगातार बढ़ रही है ऐसे मनचले रास्तों में छात्राओं को स्कूल आते जाते समय पीछा कर ना केवल अश्लील हरकत करते हैं बल्कि उन्हें धमकियां देने से भी नहीं चूकते हैं छात्राएं कई कारणों के चलते यह बात ना तो अपने परिजनों को बता पाते हैं और ना ही पुलिस तक पहुंच पाते हैं ऐसे में इन बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं ऐसी ही एक पीड़िता कक्षा नौवीं की छात्रा शनिवार को सामने आई है उसने तेजगढ़ थाने में ऐसे ही एक मनचले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा एक गांव में रहने वाली है कक्षा नौवीं की नाबालिग छात्रा ने शाहवान खान नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है छात्रा ने रिपोर्ट में बताया कि वह क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्रा है और बालिका छात्रावास में रहती है और वह छुट्टी में अपने गांव आई थी 3 जुलाई की शाम करीब 7 बजे एक किराना दुकान में गई थी दुकान से बिस्कुट लेकर जब वापिस आ रही थी वही रास्ते में एक घर के सामने मेरे ही गांव के आदिवासी युवक और शाहवान खान बैठे थे जैसे ही वहां से निकले तो एक आदिवासी मेरे पास आया और उसने बुरी नियत से मेरे सीने में हाथ लगाया था उसी समय से पास में बैठे शाहवान खान ने देख लिया था लेकिन मैंने डर के कारण अपने घर में किसी को यह बात नहीं बताई थी, फिर अगले दिन से शाहवान खान मेरा पीछा करने लगा और मुझे जहां भी मिलता और मेरे साथ गलत काम करने को कहता मुझे अपनी बिना कपड़ों की फोटो भेजो नहीं तो तुम्हारे पापा को आदिवासी युवक वाली बात बता दूंगा इसी तरह से शाहबान खान मेरा 1 महीने से बुरी नियत से पीछा कर रहा था 5 जुलाई को शाहबान खान मुझे रास्ते में मिला था तो उसने मुझसे पूछा कि तुम हॉस्टल वापस कब जा रही हो मैंने कहा कल जा रही हूं तो शाहवान खान ने मुझे कहा गांव में मिलना अगर नहीं मिली तो तुम्हारे पापा को आदिवासी युवक की अश्लील हरकत की बात बता दूंगा जिससे मैं काफी डर गई थी फिर 6 जुलाई को घर से 9 बजे हॉस्टल जाने का कहकर निकली थी वहां से गांव के बस स्टैंड के पास शाहबान खान अपनी बाइक लेकर आ गया और बुरी नियत से मेरा हाथ पकड़ कर जबरन बाइक पर बिठा लिया और मैंने चिल्लाने की कोशिश की तो मेरा मुंह बंद करके जान से खत्म करने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठाकर जबरजस्ती जबलपुर ले जाने के लिए अपने साथ पाटन तक ले गया था। पाटन में मुझे बस स्टैंड बैठाकर थोड़ी देर में आने की कह कर चला गया इसी दौरान मैं बस स्टैंड पर बैठी थी शाम करीब 5 बजे तभी मेरे पापा के पहचान एक व्यक्ति वहां पर आ गए उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम यहां कैसे आई हो फिर मैंने उनको पूरी बात बताई जिन्होंने मेरे पापा एवं परिवार वालों को फोन कर घटना बताई और वह मुझे अपने साथ अपने घर ले गए थे फिर मेरे पापा रात करीब 11 बजे पाटन से मुझे वापस घर लेकर आए थे मैंने अपने पापा मम्मी और बुआ को पूरी बात बताई थी और घटना रात के समय होने के आज सुबह थाना तेजगढ़ पहुंचकर शाहवान खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय का कहना है नाबालिग छात्रा की रिपोर्ट पर 354, 363 धाराओं के तहत पास्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया है जांच थाना प्रभारी स्वयं कर रहे हैं।
वही आज तेंदूखेड़ा मे सभी हिन्दू संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की तथा आरोपी सरकारी जमीन पर रहते है अतः उनके घरो मे बुलडोजर चलाने का आदेश दे।
एसडीएम अविनाश रावत ने कहा की समस्त संग़ठनों ने आरोपियों के खिलाफ ज्ञापन दिया है जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button