मध्य प्रदेश

जयकारो के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम व भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में हर माह की भांति इस माह के दूसरे रविवार को कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में गुरुवर व मां के गगनभेदी जयकारे लगाए एवं शंख ध्वनि कर मासिक महाआरती संपन्न की गई। समापन की बेला में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी बलराम सिंह ने कहा श्री शक्तिपुत्र भगवान ने तीन धाराओं का गठन किया है जिन तीन धाराओं पर चलकर के समाज का कल्याण अवश्य होना है पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम व भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी तीनों धाराएं हम सब के दरवाजों से निकलकर के बह रही हैं जिन पर आज हमें गोता लगाने की आवश्यकता है जैसे गंगा यमुना सरस्वती तीनों धाराओं में तो हमें घर से निकल कर के वहां जाना पड़ता है तभी हम गोता लगा पाते हैं लेकिन श्री शक्तिपुत्र भगवान की असीम कृपा से आज हमारे घरों से तीनों धाराएं बह रही हैं जिनमें गोता लगाने की आवश्यकता है। महिला संगठन की जिला अध्यक्ष पुष्पलता सैन ने कहा की परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र भगवान साक्षात सच्चिदानंद के अवतार इस धरा पर मनुष्य रूप में आए हैं आज हम सब बड़े सौभाग्य साली है की परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान के दर्शन प्राप्त कर रहे हैं उनके चिंतन सुन रहे हैं उनके निर्देशन में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है यह सब पूर्व जन्म के संस्कारों का परिणाम है जो आज एक ऋषि के सानिध्य में जीवन जीने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जिला उपाध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा की परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र भगवान ने 2011 में दिल्ली से भविष्यवाणी की थी आगामी आने वाले समय में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का कोई शक्ति साधक या शक्ति साधिका लाल किले पर सम्मान।

Related Articles

Back to top button