ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो युवकों को पुलिस ने दबोचा

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) के निर्देश के परिपालन में पाटन एसडीओपी पुलिस सारिका पाण्डे के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पाटन पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपी को दबोचा लिया।
पाटन थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 8 जुलाई 23 की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति काले रंग की मोटर सायकल बजाज सीटी 100 में अवैध शराब लेकर सहसन से पाटन की ओर आ रहे हैं। सूचना पर नृत्य गोपाल मंदिर के पास दबिश दी गई जहां बजाज मोटर सायकिल पर आ रहे 2 युवकों को रोका गया दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम बंटू गोंड़ उम्र 28 वर्ष निवासी बिबसा एव रोहित गोंड़ उम्र 18 वर्ष निवास व्यास कालोनी पाटन बताया जो थैले में 48 पाव देशी शराब जिसकी कीमत लगभग 4800 रूपये की रखे मिले जिसे शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल सीटी 100 जिसका रजिस्टेशन नम्बर मिटा हुआ है सहित जप्त करते हुये आरोपी बंटू गोंड़ तथा रोहित गोंड़ के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ने में उप निरीक्षक प्रदीप सिंह तोमर आरक्षक अनुराग की सराहनीय भूमिका रहीं।



