धार्मिकमध्य प्रदेश

नर्मदा जल लाकर हरिहरेश्वर महादेव का किया जाएगा जलाभिषेक

सिलवानी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कांवड यात्रा सिलवानी तहसील के श्रद्धालुओं द्वारा जयदीप पटेल के नेतृत्तव में नर्मदा तट बोरास घाट से रविवार की सुबह मां नर्मदा की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगी। जो कि रविवार की देर रात तक ग्राम चंद्रपुरा पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हरिहरेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।
बर्फ से निर्मित बाबा अमरनाथ जी के रूप के शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा, इस दौरान पार्थिव मिट्टी के शिवलिंग भी तैयार कर पूजन की जाएगी। इस अवसर पर भजन गायक मनमोहन शर्मा एवं आर्केस्टा टीम द्वारा शिवभक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात भोजन प्रसादी एवं भण्डारा किया जाएगा। आयोजक जयदीप पटेल ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button