आम आदमी पार्टी ने किया विधानसभा चुनाव का शंखनाद
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की विधानसभा क्षेत्र सिहोरा में आम आदमी के कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क व बैठक कर विधानसभा का चुनावी शंखनाद किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में राजनैतिक दलों को लेकर आम आदमी पार्टी को लेकर सुगवुगाहट तेज हो गई । आम आदमी पार्टी का म.प्र. सिहोरा विधानसभा में शंखनाद कर रही है आज पंजाब सरकार से आये हुये जिला चुनाव प्रभारी राजेन्द्र सिंह, लखविन्दर सिंह, संदीप सिंह एवं प्रदेश सहसचिव संतोष वर्मा जिला सचिव एड. सलिल मिश्रा, संगीता विश्वकर्मा, विधानसभा प्रभारी मंगलसिंह धुर्वे, ब्लाक अध्यक्ष कुडम संतोष मार्को, ब्लाक अध्यक्ष बघराजी संतोष विश्वकर्मा, ब्लाक अध्यक्ष मझगवाॅं अमित विश्वकर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सिहोरा एड.जमुना प्रजापति, आम आदमी पार्टी के संरक्षक नंदकिशोर गुप्ता, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महैन्द्र सैनी, डीआर विजय एवं मुन्ना राय, मनोज जैन, मदनमोहन दाहिया, ओमप्रकाश पटैल, गोकुल पटैल,संजय पाठक,प्रवीण पटैल, तसलीमा, नासिर खान, अमजद मंसूरी, जितेंद्र श्रीवास, मुन्ना खान, अमन पटैल, प्रमोद बडकडे, गंगाराम मरकार, अहसान अंसारी, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास पत्रकार के साथ कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर आम आदमी पार्टी को एक मौका देने का आव्हान किया ।
पंजाब से आये जिला प्रभारी राजेन्द्र सिंह द्वारा आम आदमी पार्टी कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता में बताया गया कि पंजाब सरकार ने 300 यूनिट बिजली फ्री देती है वही पंजाब के 90 प्रतिशत घरों का बिल 0 आता है, पंजाब और दिल्ली की सरकारों द्वारा स्कूलों, अस्पतालओं को सर्वसुविधा युक्त बनाना गया है। साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रत्यके मोहल्ला में क्लीनिक भी उपलब्ध कराई गई हैं । इन्हो राज्यों की तर्ज पर म.प्र. में भी कार्य किये जावेगे साथ ही आप की म.प्र. में सरकार बनने के 6 माह के भीतर सिहोरा जिला की बनाने की बात रखी ।



