मध्य प्रदेश

पात्र हितग्राहियों को हितग्राही मूलक विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाये- अर्पित वर्मा सीईओ जिला पंचायत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं. हमारा कर्तव्य हैं कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें. योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस आशय की बात मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने जनपद पंचायत हटा एवं बटियागढ़ में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कही. उन्होंने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर संबंधित शिकायतकर्ता से बात करके निराकरण कराएं तथा कोई भी प्रकरण अनअटेंडेंट ना रहे. सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक लें तथा इसके निराकरण में किसी प्रकार की भी उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण की प्रगति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यो में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति और ओडीएफ प्लस ग्रामों की प्रगति की जनपद पंचायतवार समीक्षा की. समीक्षा के दौरान न्यूनतम प्रगति वाली जनपद पंचायतों को निर्देशित किया कि समस्त घटकों में लक्ष्य के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करें, जिसकी आगामी बैठक में समीक्षा की जायेगी. सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने आजीविका के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके प्रगति के बारे में जानकारी ली।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हटा पूनम दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बटियागढ़ रानू जैन, परियोजना अधिकारी मनरेगा अभिलाषा तिवारी, संतोष पाठक एवं डॉ. प्रकाश गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button