मध्य प्रदेश

एकता परिषद महापंचायत में लोगों ने बताई अपनी समस्याएं नहीं मिल रहा लोगों को अधिकार

सिलवानी । एकता परिषद के बैनर तले एक दिवसीय महापंचायत का आयोजन प्रतापगढ़ में किया गया जिसमें 40 ग्रामों के मुखिया साथियों ने अपने ग्राम की एवं क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई आए हुए मुखिया साथियों ने वन भूमि पर काबिज लोगों को अभी तक वन अधिकार पत्र पट्टा नहीं मिला।
टीकाराम जिला समन्वयक एकता परिषद ने बताया कि आज भी लोग 2005 के पूर्व में काबिज उन लोगों को अधिकार मिलेगा इस प्रकार से लोगों के बीच चर्चा की और वन अधिकार अधिनियम को लेकर बताया एवं हमें एकजुट होकर रहना होगा अपने अधिकारों को लेकर तभी हम अपने अधिकार को प्राप्त कर सकते हैं संगठन के उद्देश्यों को लेकर भी चर्चा की गई इसी प्रकार ग्रामों से आए हुए मुखिया साथियों ने अपने समस्याएं बताएं संपत बाई ने बताया कि एकता परिषद के माध्यम से ही हम अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं रामप्यारी बाई ने बताया की पानी की समस्या को हम शासन प्रशासन से संवाद करके ही हल कर सकते हैं सभी के लिए यह प्रयास करना होगा वही राम सिंह जीने कहा कि हम सभी लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है एकता परिषद रविशंकर कार्यकर्ता ने भी लोगों को अपने अधिकारों को लेकर बताया एकता परिषद के कार्यकर्ता विमलेश भाई ने भी बताया कि हम सभी को संगठित होकर अपने हक अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा एवं शासन की जो भी कल्याणकारी योजना चल रही है उसका भी लाभ लेना होगा जिसकी जानकारी मुखिया साथी राम से ने भी अपने जल जंगल जमीन के मुद्दों को लेकर और एकता परिषद के बारे में भी अपने अधिकारों को लेकर चर्चा की ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ के सरपंच राजेश राय जी ने बताया कि हम एकता परिषद के साथ हैं और लोगों को हक अधिकार के लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे शासन प्रशासन तक हम लोगों की समस्याओं को लेकर अवगत कराएंगे और हम आपके साथ में हैं महापंचायत में प्रत्येक मुखिया साथियों ने अपने समस्याओं को लेकर बताया जिसमें टीकाराम जी ने समस्त लोगों की समस्याओं को सुनते हुए बताया कि हम सबको एक रहकर ही हम अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं चाहे वह वन भूमि राजस्व भूमि वृद्धा पेंशन नरेगा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उनको लेकर के हम कार्य करने की आवश्यकता है लोगों ने बताया कि हमारे अधिकारों के प्रति यदि शासन गंभीरता से कार्य नहीं करेगी तो अगले माह हम सभी वंचित बहिष्कृत पिछड़े लोगों के प्रति एक ज्ञापन देंगे और पूरे क्षेत्र से लोग शामिल होंगे ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराएंगे इस महापंचायत में 40 ग्रामों के मुखिया साथियों ने भाग लिया अपने हक अधिकार के लिए सैकड़ों की तादात में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button