धार्मिक

भारतवर्ष के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन कर लौटे तीर्थयात्री का भव्य स्वागत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया

गौरझामर । भारतवर्ष के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों में सर्वोच्च स्थान रखने वाले प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों के पुनीत पावन दर्शन कर लम्बी तीर्थ यात्रा को सफल सुफल और प्रेरणादाई स्वरूप देकर वापस लौटे तीर्थ यात्रियों का गौरझामर के श्री देव संकट मोचन हनुमान मंदिर पर गुरुवार को बाजे गाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर उनके परिजनों रिश्ते नातेदारो स्नेही स्वजन पड़ोसियों आत्मीय जनों, मित्रों आदि ने सफल तीर्थ यात्रा पर उन्हे शाल श्रीफल पुष्प हार रोरू लगाकर अगवानी करते हुए स्वागत सत्कार किया और धूमधाम के साथ घोड़ा बग्गी पर बैठा कर नगर भ्रमण कराते हुए ले जाया गया। बता दें कि तीर्थयात्रियों ने अपनी तीर्थ यात्रा में भारत भूमि के जग प्रसिद्ध जिन 12 ज्योतिर्लिंगों के पावन दर्शन किए व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया उनमें श्री सोमनाथ (सौराष्ट्र) श्री नागेश्वर (दायरूकावन) श्री ममलेश्वर (मा‌घाता) श्री त्रंबकेश्वर (नासिक) श्री मल्लिकार्जुन (शैलपर्वत) श्री महाकालेश्वर (उज्जैन) श्री घृण्णेश्वर (एलोरा) श्री वैद्यनाथ (चिंताभूमि) श्री भीमाशंकर (डाकिनी) श्री केदारनाथ (हिमालय) श्री विश्वनाथ (वाराणसी) श्री रामेश्वर (सेतुबंध) 12 ज्योतिर्लिंग है जिनकी तीर्थ यात्रा व पुनीत पावन परिक्रमा करके लौटी फूल बाग गौरझामर में रहने वाली रूपरानी पटेल के घर वापसी व नगर आगमन होने पर उनके पुत्र मेहरबान पटेल, राकेश पटेल, मनोज पटेल एवं समस्त परिवार ने मिलकर भव्य स्वागत किया, डीजे बैंड बाजे एवं रथ बग्गी पर बैठाकर उनको घर लाया गया। इस अवसर पर सभी ने हर्षा तिरेक में नाचते गाते बड़ी धूमधाम से परिवार के समस्त लोगों ने मिलकर स्वागत किया व फूल मालाएं पहनाई।

Related Articles

Back to top button