आई फ्लू, बुखार, वायरल के मरीज पहुंच रहे अस्पताल मुख्यमंत्री 30 बेड के हॉस्पिटल की कर चुके है घोषणा
रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी में मौसमी बीमारियों से मरीजों का तांता लगा हुआ प्रतिदिन 50 से 100 मरीज हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं अधिकतर आई फ्लू एवं बुखार के मरीज है सुविधाओं से वंचित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त भवन में संचालित है, एक ही भवन है जिसमें प्रसव किए जाते हैं जिससे मरीज को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 जून के बम्होरी कार्यक्रम में 30 बेड वाले हॉस्पिटल की घोषणा कर चुके 2 माह के गुजरने के बाद भी अभी तक घोषणा का कोई असर नहीं देखने को मिला क्षेत्र की जनता काफी परेशान हाल है जल्द से जल्द घोषणा पर अमल किया जाना चाहिए।
मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अभिषेक ठाकुर ने बताया गया कि प्रतिदिन 50 से 100 मरीज हॉस्पिटल में आ रहे हैं जिसमें आई फ्लू, बुखार ,वायरल जैसे मरीज अधिक जिनका प्रतिदिन जांच उपरांत इलाज कराया जाता है।



