महंगी सड़क यात्रा से त्रस्त लोगों ने रेल सुविधा बढ़ाने की मांग की
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सड़क यातायात के दिनोंदिन महंगे होने से अंतिम छोर के व्यक्तियों को अब सड़क मार्ग दुर्लभ और दुष्कर होता जा रहा है लोगों को थोड़ी दूरी के रोजमर्रा के कामकाज जिनको वह सड़क मार्ग के माध्यम से बिल्कुल कम किराए में सहज में कर लेता था उस काम के लिए उसे अब बहुत सोचना पड़ रहा है महंगी सड़क यात्रा गरीबों के जेब के बाहर की बात हो गई है इसी प्रकार लम्बी दूरी की यात्रा बेहद मुश्किल भरी हो गई जिसे वह बड़ी मुश्किल से ही कर पा रहा है ऐसे में सस्ती यात्रा के विकल्प के रूप में रेल मार्ग ही शेष रह जाता है बुंदेलखंड का यह सुदूरवर्ती ग्रामीण और आदिवासी पिछड़ा वर्ग बाहुल्य क्षेत्र जो बेहद निर्धन और कृषि पर आधारित क्षेत्र है यहां रेल लाइन की महती आवश्यकता है भारत सरकार का रेल मंत्रालय बुंदेलखंड के दमोह लोकसभा संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मा प्रहलाद सिंह जी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जिन्होंने क्षेत्रिय लोगों की करेली से सागर रेल लाइन की मांग को बढाकर ललितपुर से छिंदवाड़ा का नाम दिया था वह भी इस लाइन को शीघ्र क्रियान्वित कराने में अपनी शक्ति का प्रयोग करेंगे जिससे इस उपेक्षित व पिछड़े हुए क्षेत्र का विकास इस रेल मार्ग के डाले जाने से संभव हो सके महंगी सड़क यात्रा से न यात्री यात्रा कर पा रहे हैं और न ही यहां का किसान अपनी फसलों को दूसरे प्रदेशों में बेचने के लिए ले जा पा रहे भारत सरकार और रेल मंत्रालय इस ओर शीघ्र ध्यान दें।



