मध्य प्रदेश

गौरझामर को तहसील व ब्लाक बनाने की पुरजोर मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बुंदेलखंड के सागर जिले की सबसे बडी ग्राम पंचायत करीब 70 गांवो की रेवेन्यु सर्किल मुख्यालय, ऐतिहासिक नगरी, प्रमुख बस स्टेशन, दो बाजार हाट, व्यापारिक केंद्र ,पोषक नगर, शिक्षा का सबसे बडा केन्द्रीय स्थल, नेशनल हाईवे का चौराहा जघंशन, वन परिक्षेत्र कार्यालय, कृषि उपज मंडी सहित तमाम सुविधाओं पात्रताओ के होते हुए तथा गौरझामर की तीस हजार की आबादी होते हुए इसे अभी तक पंचायत के खूंटे से बांधकर रखा गया है गौरझामर मे जबकि तहसीलदार का कार्यालय, विकासखंड मुख्यालय एक दशक पूर्व हो जाना चाहिए था शासन की पक्षपातपूर्ण नीतियो के कारण अभी इसे अपना हक नही मिल पाया है। इस संबंध में नागरिक मोर्चा, जन संघर्ष समिति के संरक्षक, वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार, प्रेस क्लब गौरझामर के अध्यक्ष कुंदनलाल चौरसिया ने एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को प्रेषित किया है जिसमे गौरझामर को विकासखंड का दर्जा देने एवं तहसील बनाने की मांग की गई है।
बतादे की गौरझामर को तहसील व ब्लाक बनाने हेतु इसके पूर्व भी नागरिक मोर्चा, ग्राम विकास समिति के तत्वावधान मे शासन प्रशासन को जगाने हेतु नगरबंद, आमरण अनशन, चक्काजाम क्रमिक भूख हड़ताल, प्रर्दशन आदि आंदोलन वरिष्ट नेता विनोद पांडे पंकज, कुंदनलाल चौरसिया के नेतृत्व मे इमरत साहू, सुरेश जैन, रिसब साहू, सनत जैन, चंद्रशेखर दुबे, मनोहर दुबे, भैयाराम, टीकाराम, रामसेबक विल्थरे, मुन्ना नामदेव आदि के व्दारा जनता-जनार्दन के अभूतपूर्व योगदान, सहयोग व व्यापक जनसमर्थन से किये गये जो आज भी याद किये जाते है। उक्त दोनो प्रमुख मांगे आज भी पूरी नही हुई है मप्र मे भाजपा की डबल इंजन सरकार से यहां जनता पुरजोर मांग करती है कि गौरझामर को उसकी पात्रता भौगोलिक संरचना आज की आवश्यकताओं को देखते हुए अविलंब तहसील व ब्लाक का दर्जा दिया जावे जिससे वर्षो से उपेक्षित व पिछडे इस नगर का विकास तेजी से हो सके।

Related Articles

Back to top button