जिला लोधी समाज के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी स्व.श्री देशराज सिंह दायजू की श्रद्धांजलि शोक सभा संपन्न
बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों सहित समाज सेवियों, नेताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जिला लोधी समाज के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी स्व.श्री देशराज सिंह लोधी जी, (राघवेंद्र सिंह लोधी, ऋषि भैया के पूज्य पिता जी) का देवलोक गमन दिनाक 29 जुलाई 2023 को हो गया था। गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ग्राम खमरिया में किया गया। जिसमें श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय देशराज सिंह दाजू के बारे में वक्ताओं ने विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि बहुत ही सरल स्वभाव व्यक्तित्व के धनी एवं न्याय प्रिय बरिस्ठ समाज सेवी, सेवाभावी स्वभाव के हमेशा रहे राजनैतिक समीकरणों में अच्छी पकड़ रखने वाले व्यक्ति थे। लंबी आयु को प्राप्त कर 29 जुलाई 23 को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। श्रद्धांजली शोक सभा में शोकाकुल परिवार राघवेंद्र सिंह ऋषि भईया एवम गजेन्द्र सिंह एवम परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शोक सभा आयोजित की गई जिसमे
सर्व mप्रथम स्व.श्री देशराज सिंह दायजु के छाया चित्र पर पूजा अर्चना करते हुए पुष्प अर्पित कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी एवम सभी ने सामूहिक रूप से मौन धारण कर देव तुल्य आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे एवम इस गहन दुःख को सहने परिवार के लोगो को शक्ति प्रदान करे. एसी कामना की, साथ ही गंगा जल एवम प्रसाद वितरण किया गया श्रद्धांजलि शोक सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों, समाज सेवियों, सभी पार्टियों के नेताओ सहित रिस्तेदारो एवम ग्रामीण लोगो की उपस्थिति रही।



