धार्मिक

शिव सेना ने निकाली भगवा ध्वज बाइक यात्रा, अनेकता में एकता संगठन की पहचान होती है : पं राहुल गुरु

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । देवरी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नगर गौरझामर में अध्यक्ष राहुल गुरु के नेतृत्व में भगवा ध्वज बाइक यात्रा धूमधाम से निकल गई । इस अवसर पर गौ माता की सेवा सुरक्षा संवर्धन का संदेश दिया गया इस गौ सेवा संदेश भगवा पताका बाइक रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया क्षेत्र प्रमुख शक्ति उपाध्याय ने बताया कि इस यात्रा के निकलने का उद्देश्य सभी क्षेत्र वासियों को गौ माता के प्रति सेवा भाव और उनकी सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए उन्होंने बताया कि शासन सभी जगह शासकीय गौशालाओं का निर्माण कर रही है इसी प्रकार गौरझामर में शासकिय, गौशाला का निर्माण किया जाए हम सब संगठन के लोग मिलकर मध्य प्रदेश सरकार से गौरझामर में भी बहद गौशाला खोलने की मांग करेंगे। जब हर जगह गौशाला का निर्माण शासन कर रही है ऐसे मैं एक बड़े स्तर की गौशाला हमारे नगर गौरझामर में होनी चाहिए इसके उपरांत उन्होंने कहा यस संबंध में एक ज्ञापन शासन को देने की बात कही बाइक भगवा ध्वज यात्रा में सम्मिलित रहे सभी सदस्य मनोज बिल्थरे, राघव गुरु लाल शर्मा, राजेश गौड़, जितेश पटेल, उदयकांत नामदेव, बबलू गुरु नरेंद्र ठाकुर, सौरभ सेन, हर्षित ठाकुर आदि प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button