मध्य प्रदेशराजनीति

अपने सरल स्वभाव एवं बेदाग छवि ने संतोष मालवीय को बनाया मतदाताओं का चहेता

सांची विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से लोकप्रिय दावेदारों में है शुमार
ग्रामीण अंचल में तेज़ी से कर रहे जनसंपर्क

रायसेन। आगामी विधानसभा चुनाव में सांची विधानसभा क्षेत्र में जहां भाजपा में इक्का दुक्का ही प्रत्याशी के लिए दावेदारी की ताल ठोक रहे है तो कांग्रेस में दावेदारों की एक लंबी लाइन है। जहां बात की जावे तो कांग्रेस से दावेदारों में अपना मजबूत दावा ठोकने वाले संतोष मालवीय का सांची विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो तेजी से जनसंपर्क चल रहा है। तथा उन्हें लोगो का अपार जनसमर्थन भी मिल रहा है। सांची विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से दावेदारी कर रहे संतोष मालवीय अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार एवं बेदाग छवि के चलते क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है। सांची विधानसभा में उन्हें कांग्रेस की ओर से सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है। यदि बात की जाए तो संतोष मालवीय पूर्व से ही जनता के बीच अपनी अच्छी पेठ बनाने में कामयाब रहे है। वे हमेशा से ही आमजनों के साथ जुड़े रहे है। जिसका परिणाम जिला पंचायत सदस्य के लिए लगातार दो बार चुनाव जीत चुके है वर्तमान में वे जिला पंचायत प्रतिनिधि के रूप में एक तरफ चुनाव जीतकर आये है। इसके अलावा नगर परिषद गैरतगंज में भी उनका खासा वर्चस्व रहा तथा लगातार 2 बार पार्षद के चुनाव उन्होंने जीते। लगातार जनता के बीच रहकर उनके सुख एवं दुःख में साथ खड़े साथ जुड़े रहने वाले संतोष मालवीय का एक जनप्रतिनिधि के रूप में प्रभाव खाफी खास है। वर्तमान में वे सांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में पहुंचकर लोगो से रायशुमारी कर रहे है विधानसभा चुनाव लड़ने ओर समर्थन के लिए अनायास ही लोग उनका समर्थन कर रहे है।
गुरुवार को उन्होंने क्षेत्र के ग्राम बनियाखेड़ी, धनियाखेड़ी, तरावली, संदूक सहित अन्य ग्रामो में सघन जनसंपर्क किया। लोगो ने भी आगे आकर उनका समर्थन की ताल ठोकी। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी से कुछ बाहरी लोग विधानसभा चुनाव में टिकिट की दावेदारी धन और बल से कर रहे है। परन्तु लोगो का मत उनके बीच रहने वाले प्रत्याशी पर अधिक है। जिनमे से संतोष मालवीय का नाम प्रथम नम्बर पर चर्चाओं में है। वर्तमान में वे कांग्रेस पार्टी में साथ है। हाल ही में उन्हें अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जन आशीर्वाद यात्रा के गैरतगंज पहुंचने के पूर्व उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे भाजपा के मंत्रियों का विरोध करने जा रहे थे। फिलहाल ऊंट किस करवट बैठता है यह तो भविष्य के गर्त में है ?

Related Articles

Back to top button