मध्य प्रदेशराजनीति

चौरसिया समाज महाकुंभ भोपाल में उमरियापान के चौरसिया समाज ने शिरकत की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भोपाल में अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया समाज का महाकुंभ आयोजित हुआ जिसमें समस्त मध्य प्रदेश एवं देश-विदेश के चौरसिया स्वजाती बंधु एकत्रित हुए। वहां पर एक मांग थी कि जो देगा हमें अधिकार उसको करेंगे मतदान। दोनों पार्टी ही के वरिष्ठ नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था जिसमें कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी मंच पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज एक सरल एवं अच्छे विचार रखने वाला समाज है यदि हमारी सरकार आती है तो हम समाज की जो बातें हैं उसको ध्यान में रखेंगे और उसको पूरा करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उमरियापान क्षेत्र से 40 चौरसिया समाज के स्वजाति बंधु भोपाल अपने साधन से गए थे वहां मंच पर मौका मिलने पर हिमांशु चौरसिया (लकी) के द्वारा समाज के उत्थान की बात रखी गई और राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव विक्की चौरसिया का उमरियापान (पान की नगरी) की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया ।
कार्यक्रम में हिस्सेदारी के लिए चौरसिया समाज के अध्यक्ष गयाप्रसाद चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, राकेश चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, सुनील चौरसिया, सालिक चौरसिया, अनु चौरसिया, टीटू चौरसिया, वैशाली चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, संजू चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, गोरे चौरसिया, दिनेश चौरसिया, आशोक चौरसिया, दीपू, ऋषि, बल्लू चौरसिया, मंझल चौरसिया एवं बड़ी संख्या में चौरसिया समाज उमरियापान स्वजाति बंधुओ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button